चंदौली:रघुनाथपुर के शिवमंगल बियार तीसरी बार बने यूपी पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य,क्षेत्र में खुशी की लहर

चंदौली। जनपद के सदर ब्लॉक अंतर्गत रघुनाथपुर निवासी और लोकप्रिय समाजसेवी शिवमंगल बियार को एक बार फिर उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है। यह लगातार तीसरी बार है जब उन्हें इस महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।उनकी नियुक्ति की सूचना मिलते ही समर्थकों और क्षेत्रवासियों में उत्साह की लहर दौड़ गई। जगह-जगह मिठाइयाँ बांटी गईं और बधाइयों का तांता लग गया।शिवमंगल बियार कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के करीबी माने जाते हैं और सामाजिक कार्यों में उनकी सक्रियता के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखते हैं। वे लंबे समय से पिछड़े वर्ग, गरीबों और जरूरतमंदों के लिए कार्य करते आ रहे हैं।बुधवार शाम बातचीत के दौरान बियार ने कहा, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश और कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के सहयोग से मुझे तीसरी बार यह अवसर प्राप्त हुआ है। मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पिछड़े वर्ग के हितों की रक्षा और जनसेवा को समर्पित रहूंगा।”उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री, मंत्री अनिल राजभर और क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उन्हें और अधिक समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देगी।



