Blog

चंदौली:संचारी रोग नियंत्रण अभियान धरातल पर नहीं,बिछिया खुर्द में बढ़ता संकट

चंदौली जिले के सदर ब्लाक अंतर्गत बिछिया खुर्द गांव में सरकार द्वारा चलाया जा रहा संचारी रोग नियंत्रण अभियान केवल कागजों तक सीमित नजर आ रहा है। गांव में मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसका मुख्य कारण साफ-सफाई का अभाव है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में स्थित एक बड़ी पोखरी पूरी तरह घास-फूस से पट चुकी है। हालत यह है कि छोटे जानवर भी बिना किसी बाधा के एक किनारे से दूसरे किनारे तक आसानी से आ-जा सकते हैं।
गांव में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। सफाई कर्मी केवल एक चिन्हित स्थान पर ही सफाई करते हैं, जबकि अन्य क्षेत्रों की स्थिति बेहद खराब बनी हुई है। पोखरी के आसपास की दुर्दशा इसका जीवंत उदाहरण है। पूरे गांव का गंदा पानी इसी पोखरी में गिरता है, जिससे तीव्र दुर्गंध फैलती है और आसपास रहने वाले लोगों का जीवन दूभर हो गया है। साथ ही मच्छरों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है।ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या की शिकायत कई बार संबंधित अधिकारियों से की गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे लोगों में भारी आक्रोश है। एक ओर सरकार अभियान चलाकर उपलब्धि दिखा रही है, वहीं अधिकारी एसी कमरों में बैठकर जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button