Blog

चंदौली में पुलिस ने विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया,222 वाहनों का चालान,तीन लाख छ सौ रुपये का जुर्माना लगाया गया

चंदौली में यातायात पुलिस और जनपदीय थाना पुलिस ने विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कुल 222 वाहनों का चालान किया गया और 300600 रुपये का जुर्माना लगाया गया।यह कार्रवाई बिना साइलेंसर या मोडिफाइड साइलेंसर, बिना हेलमेट, बिना सीटबेल्ट, तीन सवारी, ब्लैक फिल्म लगे वाहन, बिना रजिस्ट्रेशन पिकअप और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर की गई। नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने और मानक के अनुरूप नंबर प्लेट न लगाने पर भी चालान किए गए।

चंदौली पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी यातायात अरुण कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक यातायात सत्य प्रकाश यादव और उनकी टीम ने इसे अंजाम दिया।सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से प्रमुख चौराहों पर भी सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान आमजन और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

पुलिस ने वाहन चालकों को नशे की हालत में गाड़ी न चलाने, निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, अवयस्कों को वाहन न चलाने देने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने और दोपहिया वाहनों पर हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित किया। उन्हें ओवरलोड वाहन न चलाने की भी सलाह दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button