प्रवासी भारतीयों के अन्यायपूर्ण निर्वासन के विरोध में कांग्रेसियों ने चंदौली में किया धरना प्रदर्शन प्रदर्शन।

अमेरिकी सरकार द्वारा भारतीय प्रवासियों के अन्यायपूर्ण निर्वासन के खिलाफ कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने सामूहिक आवाज उठाने की।अमेरिकी सरकार ने भारतीय प्रवासियों के अन्यायपूर्ण निर्वासन को लेकर कांग्रेस ने जिला मुख्यालय पंडित कमलापति त्रिपाठी पार्क पर पहुंचकर जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। धर्मेंद्र तिवारी जिलाध्यक्ष ने कहा कि अमेरिकी सरकार ने भारतीय प्रवासियों का अन्यायपूर्ण निर्वासन किया है। जरूरी हो गया है कि अब अन्याय के खिलाफ सामूहिक आवाज उठाएं। इस तरह का व्यवहार उनकी गरिमा का घोर उल्लंघन है। देश के नागरिकों के लिए खड़े होने और मानवीय व्यवहार की मांग करने के बजाय सरकार शर्मनाक तरीके से इन कार्यों को उचित ठहरा रही है।
इस दौरान धरना में रामजी गुप्ता,आनंद शुक्ला, मधु राय,रजनीकांत पांडेय, तौफीक खान, रामानंद यादव, गंगा प्रसाद, अरुण द्विवेदी, शाहिद तौसीफ, दयाराम पटेल, दिनेश चन्द्रा, बृजेश गुप्ता, प्रदीप मिश्रा, राम मूरत गुप्ता, प्रेमचंद गुप्ता, राजेंद्र गौतम, शाबिर राइन, गुलाब राम, परमानंद पटेल, हमीरशाह जायसवाल, सलीम पप्पू, कृष्ण कुमार, पप्पू खान, असद इकबाल दीपक जायसवाल, महेंद्र सिंह, जावेद अख्तर,असगर मिर्जा, शमशाद खान, सिराजुद्दीन भुट्टो, नरेंद्र तिवारी, राकेश सिंह, सत्येंद्र उपाध्यक्ष, महेंद्र प्रताप, किरण श्रीवास्तव फूलचंद मौर्य इत्यादि कांग्रेसजन मौजूद रहे।
