Blog

चंदौली में बेमौसम बारिश से किसानों की मुसीबत बढ़ी,धान की फसलें जलमग्न

चंदौली जिले में बेमौसम बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार हुई बारिश के कारण खेतों में खड़ी धान की फसलें जलमग्न हो गई हैं। कई इलाकों में खेतों में पानी भर जाने से फसलें सड़ने और गिरने लगी हैं। स्थिति यह है कि अब धान की फसल बर्बाद होने की कगार पर पहुंच गई है।
किसानों का कहना है कि उन्होंने पूरी मेहनत और लागत लगाकर फसल तैयार की थी, लेकिन अचानक हुई बारिश ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। खेतों में भरे पानी के कारण न तो फसल की कटाई हो पा रही है और न ही खेतों से पानी निकालने की कोई व्यवस्था हो पा रही है।किसानों को आशंका है कि अगर जल्द ही पानी नहीं निकला तो पूरी फसल चौपट हो जाएगी, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button