Blog

Chandauli News-मिशन शक्ति फेज-5 के तहत चन्दौली पुलिस द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु जनजागरूकता अभियान

चंदौली -उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर संचालित “मिशन शक्ति अभियान (फेज-05)” के अंतर्गत जनपद चन्दौली पुलिस द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं कम्युनिटी पुलिसिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक चन्दौली, आदित्य लांगहे के कुशल निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा गांवों, कस्बों, विद्यालयों, बस स्टैंड्स एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है।
अभियान की मुख्य विशेषताएं:महिलाओं को उनके अधिकारों और कानूनी प्रावधानों की जानकारी।महिला संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु चौपालों का आयोजन।महिला हेल्प डेस्क एवं पुलिस सहायता तंत्र की जानकारी।

उपयोगी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी:

वूमेन पॉवर लाइन: 1090

पुलिस आपातकालीन सेवा: 112

एम्बुलेंस सेवा: 108

चाइल्ड लाइन: 1098

स्वास्थ्य सेवा: 102

महिला हेल्पलाइन: 181

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन: 1076

साइबर हेल्पलाइन: 1930


जागरूकता विषय:

गुड टच और बैड टच की पहचान।

घरेलू हिंसा और उससे निपटने के उपाय।

साइबर अपराधों से सुरक्षा।

महिलाओं के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं की जानकारी।
यह जनजागरूकता अभियान महिलाओं एवं बालिकाओं को एक सुरक्षित, सशक्त एवं आत्मनिर्भर वातावरण प्रदान करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button