चंदौली सदर कोतवाली पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता,कंटेनर से 1809 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

चंदौली एसपी आदित्य लांग्हे द्वारा शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने व तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में यह बड़ी कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चंद्रशेखर (आईपीएस) तथा क्षेत्राधिकारी सदर देवेंद्र कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में और प्रभारी निरीक्षक चंदौली संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना चंदौली पुलिस टीम ने रात्रि गश्त के दौरान यह सफलता हासिल की।रात्रि गश्त के दौरान चौकी नवही के पास चेकिंग के समय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कंटेनर वाहन संख्या RJ11GC8146 में गैर प्रांत की अवैध अंग्रेजी शराब लदी हुई है और वाहन खराब होने के कारण थाना चंदौली के सामने ओवरब्रिज पर खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर वाहन की जांच की, जहां वाहन में कोई चालक या खलाशी मौजूद नहीं मिला।वाहन को नेशनल हाईवे से थाने के सामने सर्विस लेन पर खड़ा कर BNSS की धारा 105 के तहत वीडियोग्राफी कराते हुए तलाशी ली गई। जांच में वाहन के अंदर लकड़ी का टूटा हुआ सामान मिला तथा लोहे की चादर से केबिन बनाकर पाटिशन किया गया था। शक होने पर गैस कटर की सहायता से पाटिशन काटकर तलाशी ली गई।तलाशी के दौरान कुल 83 पेटी इम्पीरियल ब्लू (375 एमएल) जिसमें लगभग 747 लीटर, तथा 118 पेटी इम्पीरियल ब्लू (750 एमएल) जिसमें लगभग 1062 लीटर, इस प्रकार कुल 1809 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। दोनों साइज की एक-एक बोतल नमूने के रूप में निकालकर सील की गई।ई-चालान ऐप के माध्यम से वाहन की जांच करने पर वाहन स्वामी का नाम पंकज बघेल पुत्र विनोद बघेल, निवासी न्यू कॉलोनी एन-2, बिरला नगर, ग्रीड ग्वालियर (मध्य प्रदेश) पाया गया, जिसका अस्थायी पता राजस्थान का अंकित है। वाहन को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज कर दिया गया है।बरामदगी के आधार पर थाना चंदौली में मु0अ0सं0-375/2025, धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे:प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह (थाना व जिला चंदौली),उप निरीक्षक रवेन्द्र सिंह (हाईवे चौकी मंडी प्रभारी),उप निरीक्षक तरुण कुमार कश्यप,कांस्टेबल अरविंद कुमार,कांस्टेबल रूपेश दुबे,कांस्टेबल सत्य प्रकाश मौर्य।



