Chandauli News-शहाबगंज में कृषि विभाग ने आयोजित किया रवि गोष्ठी व कृषि निवेश मेला नैनो डीएपी व नैनो यूरिया के प्रयोग से बढ़ेगी पैदावार:मयंक सिंह

चंदौली। शहाबगंज क्षेत्र में कृषि विभाग द्वारा बुधवार को रवि गोष्ठी एवं कृषि निवेश मेले का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में इफको एवं उद्यान विभाग ने प्रतिभाग किया, जहां किसानों को खेती से संबंधित नवीन तकनीकों एवं उन्नत कृषि पद्धतियों की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान इफको एसएफए मयंक सिंह ने किसानों को फसलों की उत्पादकता बढ़ाने के लिए नैनो डीएपी और नैनो यूरिया की विशेषताओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसान अपने खेतों में बेहतर फसल उत्पादन के लिए नैनो डीएपी, नैनो यूरिया, नैनो जिंक तथा सागरिका तरल का प्रयोग अवश्य करें। इससे फसलों की पैदावार बढ़ेगी और किसानों को अधिक लाभ प्राप्त होगा।
उन्होंने कहा कि फसलों में नैनो उत्पादों के प्रयोग से कृषि लागत में कमी आती है, जिससे किसानों को अच्छी उपज के साथ-साथ पशुओं के लिए बेहतर चारा भी उपलब्ध होता है। नैनो उत्पाद सभी बी-पैक्स एवं एग्री जंक्शन पर आसानी से उपलब्ध हैं।मयंक सिंह ने बताया कि नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया के प्रयोग से किसान रबी की प्रमुख फसलों जैसे गेहूं, चना, सरसों, मटर एवं आलू की बुवाई से पूर्व बीज शोधन कर बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।इस अवसर पर निशिकांत मौर्य, पियूष सिंह, आलोक सिंह, रोहित जायसवाल सहित भारी संख्या में किसान उपस्थित रहे।



