Blog

Chandauli News-छठ महापर्व पर बिजली संकट:चंदौली के ग्रामीण क्षेत्रों में अंधेरे ने कम की रौनक,श्रद्धालुओं में आक्रोश

चंदौली से खबर:आस्था और प्रकाश के पर्व छठ महापर्व के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती ने श्रद्धालुओं की परेशानियां बढ़ा दीं।जानकारी के अनुसार, चंदौली पावर हाउस के सैयदराजा बगही फीडर से जुड़े कई गांवों में बीती रात से ही बिजली आपूर्ति बाधित रही। छठ घाटों और मंदिरों पर जहां रौनक और रोशनी होनी चाहिए थी, वहां अंधेरे का माहौल देखने को मिला।बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। स्थानीय लोगों का कहना है कि त्योहार के दिन इस तरह की लापरवाही असहनीय है। श्रद्धालुओं ने बताया कि अंधेरे के कारण घाटों पर पूजा-अर्चना और श्रद्धालुओं के आवागमन में काफी दिक्कतें हुईं।लोगों ने विभागीय अधिकारियों से मांग की है कि छठ पर्व के दौरान बिजली आपूर्ति सुचारु रखी जाए और ऐसे मौके पर बिजली कटौती से बचा जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button