Blog

चंदौली की कमान युवा आईपीएस के हाथ,आकाश पटेल बने नए पुलिस कप्तान

चंदौली जनपद को नया पुलिस कप्तान मिल गया है। 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी आकाश पटेल को जिले का नया पुलिस अधीक्षक (एसपी) नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह वाराणसी में एडीसीपी के पद पर तैनात रहे, जहां उन्होंने अपनी सख्त लेकिन प्रभावी कार्यशैली से खास पहचान बनाई। अपराध नियंत्रण, ट्रैफिक प्रबंधन और जनता से सीधे संवाद स्थापित करने के उनके प्रयासों की व्यापक सराहना हुई है।वहीं, मौजूदा एसपी आदित्य लांग्हे का तबादला फिरोजाबाद कर दिया गया है। लेकिन अब जिले की जिम्मेदारी आकाश पटेल के कंधों पर आ गई है। ऐसे में चंदौली की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना उनके सामने बड़ी चुनौती होगी।जिले में बढ़ते अपराधों पर लगाम कसना, अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना और पुलिस-जनता के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। नई जिम्मेदारी के साथ ही लोगों की उनसे काफी उम्मीदें जुड़ी हैं। अब देखना होगा कि वह अपने अनुभव और कार्यशैली के दम पर चंदौली में कानून व्यवस्था को किस तरह नई दिशा देते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button