चंदौली वृद्धाआश्रम पहुंचे मां के साथ 5 वर्ष के बेटे ने वृद्धजनों के बीच वितरित किया कंबल,कहा बुजुर्गों की सेवा करना ही परमो धर्म है।

चंदौली जिला मुख्यालय स्थित वृद्धाआश्रम में असहाय पड़े निराश्रितों को इस कड़ाके की ठंड का अनुभव करते हुए 5 साल का बच्चा अधिराज सिंह ने अपने माता-पिता के साथ वृद्धाश्रम पहुंच कर गर्म कपड़े देने के लिए पहुंच गया 5 साल के बच्चे की सोच एवं संस्कार देखकर उपस्थित सभी लोगों ने यही जमकर सराहना की।चंदौली मुख्यालय स्थित वृद्धाश्रम में रविवार को सायंकाल एक अलग ही झलक देखने को मिली जब 5 वर्षीय कुंवर अधिराज नारायण सिंह ने अपनी मां समाज सेविका प्रियंका सिंह के साथ वृद्ध जनों के बीच पहुंचकर हाल जाना ।इस दौरान वृद्ध जनों को गर्म कपड़े एवं कंबल वितरित किए। इस दौरान कुंवर अधिराज नारायण सिंह ने कहा कि यहां दादा-दादी लोग रहती हैं और उन्हें ठंड लग रही है इसके लिए मां के साथ आकर हम सभी दादा-दादी को कंबल वितरित कर उन्हें ठंड से बचाने का कार्य कर सके।


इस दौरान समाज सेविका प्रियंका सिंह ने कहा कि दान नहीं बल्कि एक सहयोग है इस कड़कड़ाती ठंड में वृद्धजनों की सेवा ही परमो धर्म है जैसे ही वृद्धजनों को गर्म वस्त्र मिले वैसे ही वृद्धआश्रम के लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। इस दौरान 5 वर्षीय कुंवर अधिराज नारायण सिंह एवं उनकी मां प्रियंका सिंह का आदर करते हुए वृद्धजन आशीर्वाद देने लगे।वृद्धाआश्रम में रहने वाले लोगों ने कंबल एवं गर्म कपड़े पाकर पूरे परिवार को आशीर्वाद दिया और कहां की समाज सेविका प्रियंका सिंह उनके पति वह बच्चा हर पर्व पर आते हैं और हम लोगों को परिजनों की तरह सम्मान देकर जो भी जरूरी होता है उसे वितरित करते हैं। इस दौरान मानबहादुर सिंह उर्फ राजन, प्रिंस सिंह, माता उषा सिंह, नम्रता सिंह, राजेश्वर पटेल, विष्णु देव शर्मा, दिव्या गुप्ता उपस्थित रहे।


