Blog

चंदौली गोलीकांड का मुगलसराय पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा

चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सहजौर में 28 फरवरी की रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है।
पुलिस ने मुख्य आरोपी सूर्य प्रकाश सिंह उर्फ चुन्नू सिंह को अवैध पिस्टल समेत गिरफ्तार कर लिया है। फायरिंग की इस घटना में चार लोग घायल हुए थे, जिनका इलाज बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में जारी है।घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बिहार भाग गया था, लेकिन मुगलसराय पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में उसे दबोच लिया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से 32 बोर की पिस्टल और घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल भी बरामद की है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पूरे मामले में पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button