Blog
चंदौली में हाईवे पर अवैध रूप से खड़े वाहन बन रहे हादसों की वजह

चंदौली। जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एनएच-19 स्टेशन के पास हाईवे पर अवैध रूप से खड़े वाहनों ने राहगीरों और वाहन चालकों के लिए मौत का जाल बिछा रखा है। आए दिन सड़क किनारे या बीच में खड़े ट्रक और बड़े वाहन हादसों को दावत दे रहे हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि रात होते ही कई ट्रक चालक हाईवे किनारे वाहन खड़ा कर आराम करने लगते हैं, जिससे तेज़ रफ़्तार में गुजरने वाले वाहन चालक अचानक खड़े वाहनों से टकरा जाते हैं। कई बार ये दुर्घटनाएँ गंभीर रूप ले चुकी हैं।हाईवे पर पुलिस गश्त की कमी के चलते खतरा और बढ़ जाता है। राहगीरों ने ट्रैफिक पुलिस और प्रशासन से इस पर सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि किसी बड़ी अनहोनी को रोका जा सके।



