Blog

थाना चकरघट्टा पुलिस व थाना धानापुर पुलिस द्वारा 01-01 वारण्टी किया गया गिरफ्तार

चन्दौली- आदित्य लांग्हे, पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा वांछित/वारण्टी अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन अनिल कुमार यादव, अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी सकलडीहा रघुराज तथा क्षेत्राधिकारी नौगढ कृष्णमुरारी शर्मा, के कुशल मार्गदर्शन में थाना धानापुर व थाना चकरघट्टा द्वारा कुल 02 वारण्टी गिरफ्तार किये गये।

थाना चकरघट्टा-दिनांक 04.11.2024 को थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद मय हमराह द्वारा मा0 न्यायालय अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट चकिया चन्दौली द्वारा निर्गत वारण्ट वाद स0 960/98 अन्तर्गत धारा 323/504/325 भा0द0वि0 से सम्बन्धित वारण्टी अजीज पुत्र स्व0 सुलेमान निवासी बरवाडीह थाना चकरघट्टा जनपद चन्दौली को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय द्वारा अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

गिरफ्तार करने वाली टीम –थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद,उ0नि0 राजमणि यादव,का0 रूद्र प्रकाश मिश्रा

    थाना धानापुर-
    दिनांक 04.11.2024 को थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह के नेतृत्व में माननीय न्यायालय से जारी वारण्ट के तामिला में उ0नि0 केशव प्रसाद सिंह मय टीम द्वारा सघन अभियान के दौरान 01 गांजा तस्कर वारण्टी को उसके घर से गिरफ्तार कर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

    नाम पता गिरफ्तार वारण्टी-

    1. सुदामा यादव पुत्र केशव यादव निवासी ग्राम रायपुर थाना धानापुर जनपद चन्दौली

    अपराधिक इतिहास-
    सम्बन्धित मु.नं. 39/2014 अ.सं. 63/2014 धारा 8/20 NDPS एक्ट मा0 न्यायालय सत्र न्यायाधीश चन्दौली

    गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम–
    1.उ0नि0 केशव प्रसाद सिंह- थाना धानापुर जनपद चन्दौली
    2.हे0का0 परमात्मा पाण्डेय- थाना धानापुर जनपद चन्दौली

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button