Blog

Chandauli News-रेलवे सुरक्षा बल की तत्परता से यात्री का खोया सामान मिला सुरक्षित,लौटाया गया मालिक को

चंदौली (डीडीयू)।रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की मुस्तैदी और ईमानदारी एक बार फिर देखने को मिली जब डीडीयू जंक्शन पर आरपीएफ कर्मियों ने एक यात्री का खोया हुआ पैकेट सुरक्षित बरामद कर उसके मालिक को सुपुर्द कर दिया।रेलवे सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, डीडीयू से प्राप्त सूचना के अनुसार, शिकायतकर्ता सुजीत कुमार ने बताया कि वे गाड़ी संख्या 12802 डाउन (पुरुषोत्तम एक्सप्रेस) के कोच M1, बर्थ संख्या 42 पर दिल्ली से प्रयागराज की यात्रा कर रहे थे। प्रयागराज स्टेशन पर उतरते समय उनका खाकी रंग का पैकेट ट्रेन में छूट गया।

सूचना मिलने पर संबंधित ट्रेन के डीडीयू जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर आगमन पर आरपीएफ के ऑन-ड्यूटी अधिकारी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पैकेट को सत्यापन के उपरांत उतारकर आरपीएफ पोस्ट डीडीयू में सुरक्षित रख लिया। इसके बाद शिकायतकर्ता से संपर्क कर उन्हें सूचना दी गई।पैकेट के स्वामी सुनील कुमार केसरवानी पुत्र संतोष कुमार केसरवानी, निवासी मकान संख्या 35, ग्राम व थाना लाल गोपालगंज, जिला प्रयागराज, आरपीएफ पोस्ट डीडीयू पहुंचे। पहचान और आवश्यक सत्यापन के बाद उन्हें उनका सामान सही सलामत सुपुर्द किया गया। सामान की कीमत लगभग ₹14,000 बताई गई।आरपीएफ की इस त्वरित और पारदर्शी कार्यवाही की शिकायतकर्ता ने सराहना करते हुए रेलवे सुरक्षा बल के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button