Blog

चंदौली-नवयुवक मंगल दल दुर्गा पुजा समिति हथियानी कांटा में लगभग 45 वर्षों से दुर्गा पूजा मनाया जाता है

खबर यूपी के जनपद चंदौली से है सदर कोतवाली क्षेत्र के हथियानी कांटा में नवयुवक मंगल दल दुर्गा पूजा समिति हथियानी कांटा में विगत 45 वर्षों से नवरात्रि दुर्गा पूजा मनाया जाता है इस अवसर पर आस पास से हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन पूजन करते हैं।हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि का बहुत महत्व है। नवरात्रि का त्योहार 9 दिनों तक मनाया जाता है। नवरात्रि के नौ दिनों में देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा करने की परंपरा है। नवरात्रि पर दुर्गा पूजा मनाई जाती है। दुर्गा पूजा उत्सव, जिसे दुर्गोत्सव भी कहा जाता है, बहुत प्रसिद्ध है। इस त्योहार का उत्साह पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा देखा जाता है। यह पर्व मुख्यतः नौ दिनों तक चलता है जिसमें अलग-अलग दिन अलग-अलग उत्सव मनाये जाते हैं। शक्ति के नौ रूपों में से एक मां दुर्गा, पार्वती का ही एक रूप हैं। माँ दुर्गा का अवतार महिषासुर का वध करने के लिए हुआ था इसलिए उन्हें महिषासुर मर्दिनी भी कहा जाता है। दुर्गा पूजा देवी दुर्गा को समर्पित है और हिंदू धर्म में इसका विशेष महत्व है।

इस अवसर पर नवयुवक मंगल दल दुर्गा पूजा समिति द्वारा सांस्कूतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें मुख्य कलाकार विजय लाल यादव एवं ओमप्रकाश यादव का आयोजन किया गया है।इस अवसर पर नवयुवक मंगल दल दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष लोहा सिंह चौहान, उपाध्यक्ष सुजीत तिवारी, कोषाध्यक्ष हेशामुदीन, प्रबंधक विपीन चौहान, अमित चौहान, संदीप चौहान, राजू चौहान,राजन चौहान, रणजीत चौहान, आशीष विश्वकर्मा, श्याम कार्तिक चौहान उर्फ मुखिया, राहुल चौहान, इंद्रजीत चौहान इत्यादि शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button