चंदौली पुलिस अभिरक्षा से फरार एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार,अपहरण,बलात्कार जैसे संगीन मामले हैं दर्ज

खबर यूपी के जनपद चंदौली से है जनपद के सदर कोतवाली अंतर्गत वार्ड नंबर 11 संजय नगर निवासी अभियुक्त हैदर अली उर्फ गोलू पुत्र स्वर्गीय महबूब जिसके ऊपर अपहरण व बलात्कार से संबंधित अभियोग पंजीकृत था। चंदौली एसपी डॉक्टर अनिल कुमार के द्वारा फरार अभियुक्त के ऊपर ₹25000 पुरस्कार की घोषणा भी की गई थी। दिनांक 28.8.2023 को स्पेशल जज पास्को एक्ट न्यायालय में पेशी हेतु ले जाते समय पेशाब कर हाथ धोने के बहाने हाथ झटक कर भीड़भाड़ का फायदा उठाकर पुलिस अभिरक्षा से अभियुक्त फरार हो गया था। जिस पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार चंदौली पुलिस दबिश दे रही थी। चंदौली एसपी डॉक्टर अनिल कुमार के निर्देशानुसार जनपद में अपराध की रोकथाम अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी सदर राजेश कुमार राय के कुशल पर्यवेक्षक व प्रभारी निरीक्षक सदर कोतवाली चंदौली गगरराज सिंह के नेतृत्व में दिनांक 24.4.2024 को कोतवाली चंदौली पुलिस द्वारा वांछितों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना चंदौली पुलिस टीम द्वारा मु,अ,सं, 235/23 धारा 223/224 थाना व जनपद चंदौली में वांछित व पुरस्कार घोषित 25000 हजार इनामिया अभियुक्त हैदर उर्फ गोलू पुत्र स्वर्गीय महबूब निवासी वार्ड नंबर 11 संजय नगर थाना चंदौली को मुगलसराय स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर अग्रिम व विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ़्तार करने वाली टीम में सम्मिलित सदर प्रभारी गगनराज सिंह , उपनिरीक्षक अमित कुमार मिश्रा, कांस्टेबल विजय कुमार सम्मिलित रहे।