Blog

चंदौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई,75 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद

चंदौली पुलिस ने एक बार फिर प्रभावी कार्रवाई करते हुए 75 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल की कुल कीमत लगभग 16 लाख रुपये बताई जा रही है।
यह पूरी कार्रवाई आदित्य लांग्हे (पुलिस अधीक्षक) के निर्देशन में स्वाट व सर्विलांस टीम द्वारा की गई। टीम ने तकनीकी सहायता के जरिए मोबाइल फोन को ट्रेस कर बरामद करने में सफलता हासिल की।गुमशुदा मोबाइल फोन को Central Equipment Identity Register (CEIR) पोर्टल के माध्यम से ट्रैक किया गया। आधुनिक तकनीक की मदद से अलग-अलग स्थानों से मोबाइल फोन बरामद किए गए।बरामद मोबाइल फोन पुलिस लाइन सभागार में उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे गए। लंबे समय बाद अपने मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई।गौरतलब है कि इससे पहले भी चंदौली पुलिस द्वारा 151 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को सौंपे जा चुके हैं। लगातार हो रही इस कार्रवाई से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button