Blog

चंदौली पश्चिमी के भाजपा मंडल अध्यक्ष बने विवेक सिंह धीरज,कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

चंदौली जिले में प्रदेश चुनाव अधिकारी डा0 महेंद्र पांडेय के संस्तुति पर भाजपा नेतृत्व ने बिसौरी निवासी विवेक सिंह धीरज को चंदौली पश्चिमी मंडल अध्यक्ष बनाया गया है । विवेक सिंह धीरज को नया दायित्व मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुंह मीठा कराकर बधाई दिया। विवेक सिंह धीरज इससे पूर्व मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा,पूर्व जिला मंत्री युवा मोर्चा ,पूर्व जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा रह चुके हैं।

बताया जा रहा है कि युवा अध्यक्ष को पाकर कार्यकर्ता काफी उत्साहित नजर आ रहे है। भाजपा पार्टी को मजबूत करने के लिए प्रत्येक मंडलों में नए पदाधिकारी का चयन कर रही है। इसके लिए बीते दिनों मंडल अध्यक्ष पद के लिए कई लोगों ने आवेदन किया था। इसमें प्रदेश संगठन के चुनाव अधिकारी डा0 महेंद्र नाथ पांडेय ने विवेक सिंह धीरज पर भरोसा करके चंदौली पश्चिमी मंडल अध्यक्ष के पद पर बनाया। वहीं जिला प्रतिनिधि के रूप में ओम प्रकाश मौर्या को बनाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button