Chandauli News-चकिया मार्ग पर यातायात पुलिस का विशेष वाहन चेकिंग अभियान

चंदौली–चकिया मार्ग पर जलालपुर माइनर के समीप गुरुवार दोपहर लगभग तीन बजे यातायात प्रभारी सत्यनारायण यादव के नेतृत्व में यातायात पुलिस ने विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया।अभियान के दौरान बिना हेलमेट, ओवरलोडिंग, कागज़ात की कमी और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की सघन जांच की गई। पुलिस टीम ने कई दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी, बीमा व अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की।नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने और सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक भी किया।यातायात पुलिस द्वारा ऐसे अभियान समय-समय पर संचालित किए जाते हैं ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और लोगों में यातायात नियमों के प्रति अनुशासन विकसित हो सके।



