Blog

मशहूर अभिनेता गोविंदा को लगी गोली, ICU में कराया गया भर्ती

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और शिवसेना नेता गोविंदा (Govinda) को मंगलवार सुबह गोली लग गई। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। लाइसेंसी रिवॉल्वर साफ करते समय गलती से उनके घुटने में गोली लग गई। फिलहाल गोविंदा अस्पताल में भर्ती हैं और उनके पैर से गोली निकाल दी गई है। यह घटना सुबह 4.45 बजे की बताई जा रही है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक जब अभिनेता गोविंदा कहीं जाने के लिए निकले थे। वह अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर केस में रख रहे थे, तभी रिवॉल्वर उनके हाथ से गिर गई और गोली उनके पैर में लग गई। घटना के तुरंत बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभिनेता गोविंदा फिलहाल इलाज के लिए CRITI अस्पताल में भर्ती हैं, जहां डॉक्टर उनकी हालत पर नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल वह खतरे से बाहर हैं। गोविंदा के साथ हुई इस घटना की जानकारी सामने आते ही उनके फैंस काफी परेशान हो गए। लोग उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button