चंदौली रेलवे स्टेशन के पास दो बाइक चोर गिरफ्तार,चोरी की बाइक बरामद

चंदौली। सदर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर काली माता मंदिर रेलवे स्टेशन के समीप दो बाइक चोरों को दबोच लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से एक चोरी की हीरो बाइक बरामद की। दोनों आरोपियों को कोतवाली लाकर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार नगर व क्षेत्र में अराजकतत्वों और संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक चोरी की बाइक के साथ काली माता मंदिर रेलवे स्टेशन मझवार के पास मौजूद हैं और भागने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार युवकों की पहचान राजकुमार विश्वकर्मा, निवासी वार्ड नंबर 12 गौतम नगर चंदौली, और बल्लू अग्रहरि के रूप में हुई है। अभियान के दौरान प्रभारी निरीक्षक रामजीत यादव, उपनिरीक्षक देवेंद्र बहादुर सिंह, विनोद कुमार सिंह, रवि शंकर प्रसाद और अखिलेश यादव मौजूद रहे।




