Blog

Chandauli News-आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत चंदौली में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

चंदौली के जिला मुख्यालय स्थित अभिषेक हॉस्पिटल के सभागार में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के सहसंयोजक ओमप्रकाश त्रिपाठी उपस्थित रहे।अपने संबोधन में त्रिपाठी ने केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए किए जा रहे कार्यों का विस्तृत खाका प्रस्तुत किया। उन्होंने युवाओं से स्वदेशी को अपनाने, सकारात्मक सोच रखने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान त्रिपाठी ने विभिन्न आर्थिक और ऐतिहासिक पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारत विश्व अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है और चीन के बाद तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने 1600 के दशक में भारत को “सोने की चिड़िया” कहे जाने का संदर्भ देते हुए बताया कि उस समय देश आत्मनिर्भर था, लेकिन ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा स्थानीय उद्योगों के शोषण से देश आर्थिक दृष्टि से कमजोर हुआ।
त्रिपाठी ने दावा किया कि आत्मनिर्भरता से भारत भविष्य में और अधिक शक्तिशाली बनेगा। अपने संबोधन में उन्होंने पाकिस्तान से जुड़े उग्र बयान भी दिए, जिन्हें उन्होंने आत्मनिर्भर भारत की कल्पना से जोड़ा।उन्होंने कहा कि पहले विकास का केंद्र यूरोप था, जबकि आज के युग में एशिया, विशेषकर भारत, वैश्विक विकास का केंद्र बन रहा है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए त्रिपाठी ने कहा कि 26 मई 2014 को सत्ता संभालने के बाद प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया था कि यह सरकार गरीबों के हितों के लिए समर्पित है और राष्ट्र सर्वोपरि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button