Blog

चंदौली में ऑल इंडिया फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन का अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन,सौंपा ज्ञापन

चंदौली जनपद में ऑल इंडिया फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ने 5 दिसंबर को प्रस्तावित अपने कार्यक्रम की तैयारियों को तेज गति दे दी है। संगठन के पदाधिकारियों ने विभिन्न ब्लॉकों में जाकर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया।उचित दर विक्रेताओं से अपील अभियान के दौरान पदाधिकारियों ने क्षेत्र के सभी उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) से अनुरोध किया कि वे अपनी-अपनी पास मशीन साथ लेकर निर्धारित तिथि को जिला मुख्यालय पर पहुँचें। संगठन का कहना है कि इस कार्यक्रम में कोटेदारों की समस्याओं, मांगों और उनके समाधान से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा।कोटेदारों की प्रमुख माँगें
एसोसिएशन ने कोटेदारों की कई महत्वपूर्ण मांगों को रेखांकित किया, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं—

वर्तमान 90 रुपये प्रति क्विंटल कमीशन को बढ़ाकर कम से कम 200 रुपये किया जाए।

30,000 रुपये की गारंटी अनिवार्य रूप से प्रदान की जाए।

पास मशीनों को वापस लिया जाए।

“90 रुपये में दम नहीं, 200 रुपये से कम नहीं” जैसे नारों के साथ सम्मानजनक पारिश्रमिक की मांग।

“अपनी मशीन वापस लो, तीस हजार की गारंटी दो” की मांग को प्राथमिकता।

कार्यक्रम में उपस्थिति की अपील-ऑल इंडिया फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ने सभी कोटेदारों से आग्रह किया है कि वे आगामी कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अपनी एकजुटता का परिचय दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button