Blog

Chandauli News-विश्व एड्स दिवस–2025 की पूर्व संध्या पर जिला अस्पताल में कैंडल लाइट जागरूकता कार्यक्रम

चंदौली। विश्व एड्स दिवस–2025 की पूर्व संध्या पर शनिवार शाम लगभग 5:30 बजे जिला अस्पताल परिसर में एचआईवी/एड्स के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु कैंडल लाइट जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला क्षय रोग अधिकारी ने किया, जबकि आयोजन की जिम्मेदारी TI UPNP Plus, चंदौली द्वारा संभाली गई।

थीम– “2025 – बाधायें होंगी दरकिनार, HIV/AIDS पर सशक्त प्रहार”

इस वर्ष की थीम को केंद्र में रखते हुए आमजन को एचआईवी/एड्स से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं। विशेषज्ञों ने लोगों को एचआईवी/एड्स के कारण,संक्रमण के प्रमुख तरीके,बचाव के उपाय,तथा जिला स्तर पर उपलब्ध निःशुल्क उपचार सेवाओंके बारे में विस्तार से बताया।

श्रद्धांजलि और कैंडल लाइट संदेश

कार्यक्रम के दौरान एचआईवी से अब तक जिन लोगों की मृत्यु हो चुकी है, उन्हें दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके पश्चात कैंडल लाइट जलाकर समाज में भेदभावमुक्त वातावरण, सुरक्षित जीवन, तथा सकारात्मक सोच का संदेश दिया गया।

अधिकारियों व स्टाफ की उपस्थिति

इस अवसर पर DTO कार्यालय एवं TI UPNP Plus चंदौली से राकेश सिंह, अभिषेक, भूपेन्द्र, जितेन्द्र कुमार गुप्ता, आदर्श गुप्ता, दुर्गेश यादव, दिवांशु, अर्चना, सोनी, चौथी सहित जिला अस्पताल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

उद्देश्य – जागरूक, सुरक्षित और संवेदनशील समाज का निर्माण

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले में एचआईवी/एड्स के प्रति जन-जागरूकता को बढ़ावा देना और समाज में सुरक्षित, स्वस्थ एवं संवेदनशील जीवन जीने के लिए प्रेरित करना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button