चंदौली: मारपीट के आरोपियों को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, चार पुलिसकर्मियों को आईं चोटें, मचा हड़कंप

चंदौली:जनपद चंदौली के बबुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरारी गांव में भाई – भाई में हुए विवाद में आरोपियों को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर दबंगों ने जानलेवा हमला बोल दिया। बता दें की दोनों भाइयों के बीच मारपीट की घटना का मूल कारण भारत माला परियोजना में जमीन अधिग्रहण के बाद मुआवजे में मिले धन के बटवारे को लेकर शनिवार को घटित हुआ था। जिसमे दो महिलाओं को गंभीर चोटें आईं थीं, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।बता दें की सोमवार को मारपीट की घटना का विवेचना करने पहुंची पुलिस को लाठी डण्डे से पीटकर घायल कर दिया गया। चार पुलिस कर्मियों को घायलावस्था में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। वहीं थाने से पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के अनुसार लक्ष्मण व जसवंत चौहान के बीच शनिवार को भारत माला योजना में जमीन की मुआवजे के पैसे के बंटवारे में मारपीट हो गया था। जिसमें जसवंत ने लक्ष्मण की पत्नी और बहन को मारपीट कर घायल कर दिया। दोनों को गम्भीरवस्था में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। उस मामले में जांच के लिए बबुरी थाने के सिपाही विशाल व शैलेश यादव सिविल ड्रेस में सोमवार को जसवंत के यहां पहुंच गए। जहां लक्ष्मण भी मौके पर था। पुलिसकर्मियों के सामने एक बार पुनः दोनों भाई आपस में भीड़ गए। इतने में जसवंत ने लाठी से प्रहार कर दिया, जो विशाल के पैर पर लगी। जिससे विशाल का पैर फैक्चर को गया। वहीं पास में रखे लोहे के धारदार से शैलेश यादव पर भी हमला किया। दोनों पुलिस कर्मी मौके पर घायल होकर गिर पड़े।घटना की जानकारी होते ही विभाग में हड़कम्प मच गया। थाने से पहुंची फोर्स ने एक पुलिस कुर्मी जो गंभीर रूप से घायल है बाकी तीन आंशिक रूप से घायल है ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।इस संबंध में एएसपी विनय कुमार सिंह ने बताया की मारपीट की घटना का विवेचना करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला हुआ है।घायल पुलिसकर्मियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, साथ ही आरोपी को भी भागने में चोटें आईं हैं, जिसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य आवश्यक कार्रवाई प्रचलित है।


