चंदौली में कांग्रेस का मनरेगा बचाओ संग्राम तेज,प्रेस वार्ता कर दी जानकारी

चंदौली। मुख्यालय स्थित चंद्रा भवन कांग्रेस कार्यालय पर शनिवार को जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी और राष्ट्रीय महासचिव सचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि 20 वर्ष पूर्व महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम को लागू कर संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए-1) सरकार ने संविधान में निहित काम के अधिकार को साकार किया था।पंचायती राज व्यवस्था को मिली मजबूती नेताओं ने कहा कि ग्राम पंचायतों को गांव स्तर की परियोजनाओं पर निर्णय का अधिकार देकर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम ने पंचायती राज व्यवस्था को मजबूती प्रदान की। कोविड-19 जैसे संकट काल में यह कानून ग्रामीण अर्थव्यवस्था की जीवन रेखा साबित हुआ।भाजपा सरकार पर कानून कमजोर करने का आरोप उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान भारतीय जनता पार्टी सरकार इस कानून को कमजोर कर गरीबों की आजीविका और गरिमा पर चोट कर रही है। कांग्रेस ने 3 जनवरी से देशव्यापी “मनरेगा बचाओ संग्राम” शुरू किया है। प्रदेश भर में 5000 से अधिक मनरेगा चौपालें आयोजित की जा चुकी हैं और 13 फरवरी को सभी 75 जनपदों में पदयात्राएं निकाली गईं।17 फरवरी को विधानसभा घेराव का आह्वान, संग्राम के दूसरे चरण में 17 फरवरी को लखनऊ में विधानसभा घेराव किया जाएगा। नेताओं ने अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं से लखनऊ पहुंचने का आह्वान किया।इस दौरान गंगा प्रसाद, रामानंद, श्रीकांत पाठक, मुनीर खान, चंद्रवंश सिंह, राकेश सिंह,अमरदेव राम और संतोष चौबे सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।



