Blog

चंदौली में कांग्रेस की ‘मनरेगा बचाओ पदयात्रा’ नवहीं में चौपाल कर भाजपा सरकार पर साधा निशाना

चंदौली में आज दिनांक 13 फरवरी (शुक्रवार) को जिला कांग्रेस कमेटी चंदौली एवं शहर कांग्रेस कमेटी मुग़लसराय के संयुक्त तत्वावधान में जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी के नेतृत्व में पंडित कमलापति त्रिपाठी पार्क से नवहीं तक “मनरेगा बचाओ पदयात्रा” निकाली गई। नवहीं पहुंचकर यह पदयात्रा चौपाल में परिवर्तित हो गई। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पदयात्रियों का स्वागत किया।कार्यक्रम के पर्यवेक्षक एवं पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने कहा कि जब से देश और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है, तब से मजदूरों, किसानों और युवाओं के हितों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ बड़े उद्योगपतियों के प्रभाव में सरकार देश के संसाधनों का निजीकरण कर रही है तथा कांग्रेस सरकार द्वारा गरीबों के लिए शुरू की गई योजनाओं, विशेषकर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा), को कमजोर किया जा रहा है।इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय दबाव में लिए जा रहे आर्थिक निर्णयों का असर देश की आम जनता पर पड़ेगा।जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण किसान, मजदूर और आम नागरिक आर्थिक कठिनाइयों से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मनरेगा ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबों के लिए आजीविका का महत्वपूर्ण साधन रहा है और इसे कमजोर करने से सामाजिक असंतुलन बढ़ सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है और वर्तमान परिस्थितियों में देश एवं प्रदेश सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सभी वर्गों के लिए कार्य करने और समावेशी विकास की पक्षधर है।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने की तथा संचालन शिवेंद्र मिश्रा ने किया। इस अवसर पर मधु राय, विजय त्रिपाठी, डॉ. राम आधार, तौफिक खान, गंगा प्रसाद, रामानंद यादव, रजनीकांत पांडेय, सतीश बिंद, तरुण पांडेय, दया राम पटेल, डॉ. मनसा, शशिनाथ उपाध्याय, भवानी शरण सिंह, राहुल, राजेंद्र गौतम, मुनीर खान, राममूरत गुप्ता, शाहिद तौसीफ, प्रदीप मिश्रा, प्रताप पांडेय, अरविंद पांडेय, कुलदीप वर्मा, दशरथ चौहान, शिव तपस्या तिवारी, नवीन पांडेय, हम्मीर शाह, नेहाल अख्तर, बाबू गुलाब राम, मुकेश गौतम, मदन लाल, बदरुद्दूजा अंसारी, श्रीकांत पाठक, दीनदयाल विश्वकर्मा, प्रेमचंद गुप्ता, अखिलेश्वर पाठक, अनिल श्रीवास्तव, दिलीप यादव, अमरदेव राम, इंद्रजीत मिश्रा, असगर अली, जुगल किशोर, शमशाद खान, राकेश पाठक, राकेश सिंह, राजकिशोर सिंह, रामजी कोल, चंद्रशेखर तिवारी, योगेंद्र सिंह, अविनाश विश्वकर्मा, नियाज़ अहमद, सिराजुद्दीन भुट्टो, अनवर सादात, शैलेश यादव, कमलेश कुमार, पवन पासवान, संजीव तिवारी, सियाराम बिंद, मंगल सिंह, संतोष चौबे, शमशेर खान, संजय मिश्रा, असद इकबाल, रमेश पांडेय, हेलन पैट्रिक, मुन्नी सिंह, संजय जायसवाल, विजय कुमार सहित सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button