चंदौली में गंगा नदी किनारे अज्ञात महिला का शव मिला,मृतका की पहचान के लिए चंदौली पुलिस ने जारी किया नंबर

चंदौली के थाना बलुआ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डेरवा में आज गंगा नदी किनारे एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका की उम्र लगभग 35 वर्ष आंकी जा रही है। महिला ने पीली साड़ी तथा हरे रंग का सफेद प्रिंट वाला ब्लाउज पहन रखा था। मृतका का रंग गेहुआँ है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। अभी तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी है।
यदि कोई भी व्यक्ति मृतका की पहचान कर सके या कोई जानकारी दे सके, तो कृपया नीचे दिए गए पुलिस अधिकारियों से संपर्क करें:
📞 SHO, थाना बलुआ, चंदौली (उत्तर प्रदेश)
मोबाइल: 9454403180,
📞 चौकी इंचार्ज, महुअर कला, थाना बलुआ700737404
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करें ताकि मृतका की पहचान हो सके और उसके परिजनों तक सूचना पहुँचाई जा सके।