Blog

चंदौली में चोरी की नीयत से घुसे चोरों की फायरिंग,17 वर्षीय किशोर की मौत,पुलिस गश्त पर उठे सवाल

चंदौली से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां चोरी की नीयत से घर में घुसे चोरों ने गृह स्वामी के बेटे को गोली मार दी। इस घटना में 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।यह मामला सैयदराजा थाना क्षेत्र के दुधारी गांव का है। जानकारी के अनुसार गृह स्वामी मुन्ना राम के घर देर रात चार से पांच की संख्या में चोर वाहन से पहुंचे थे। चोरी की आहट होने पर जब परिजनों ने चोरों को पकड़ने की कोशिश की, तो चोरों ने अवैध असलहे से फायरिंग कर दी।फायरिंग के दौरान मुन्ना राम के 17 वर्षीय पुत्र भोनी उर्फ मोनू को गोली लग गई। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि चोरों ने पास के ही निरहू पासवान के घर में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पीछा कर एक चोर को पकड़ लिया, जबकि अन्य आरोपी फरार हो गए।ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए चोर को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस आरोपी को कस्टडी में लेकर पूछताछ कर रही है और फरार चोरों की तलाश में छापेमारी जारी है।लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है और पुलिस की गश्त व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।फिलहाल पुलिस ने मृतक किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button