शिक्षा के क्षेत्र में बिष्णु पांडेय की उल्लेखनीय सफलता,बीबीए परीक्षा में प्रथम स्थान किया प्राप्त

जनपद चंदौली के सुल्तानपुर निवासी बिष्णु पांडेय ने परिश्रम, अनुशासन और निरंतर प्रयास के बल पर शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, लखनऊ से बीबीए (Bachelor of Business Administration) की पढ़ाई पूर्ण करते हुए प्रथम श्रेणी (First Division) से सफलता प्राप्त की है।
साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि से आने वाले बिष्णु पांडेय ने बिना किसी विशेष सहयोग के अपने लक्ष्य की ओर निरंतर मेहनत की और यह मुकाम हासिल किया। शिक्षा के साथ-साथ वे समाज सेवा के कार्यों में भी सक्रिय रूप से जुड़े रहते हैं। समय-समय पर वे जरूरतमंदों की सहायता, युवाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करने तथा विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता करते रहे हैं।उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। क्षेत्रवासियों, शुभचिंतकों एवं परिजनों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।





