Blog

चंदौली में दबंगों का तांडव,शराब दुकान के सेल्समैन से मारपीट,पैसे छीने व जबरदस्ती गाड़ी में बैठाने का आरोप,वीडियो वायरल

चंदौली। जनपद चंदौली में एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। मामला धीना थाना क्षेत्र के अवही गांव कस्बे के पास का है, जहाँ अवधि ब्रांड की शराब की दुकान पर कुछ दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया।सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दबंगों को दुकान के सेल्समैन से मारपीट करते और जबरन गाड़ी में बैठाने का प्रयास करते हुए देखा जा सकता है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह पूरी घटना पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर हुई, जिससे पुलिस की तत्परता और निगरानी पर सवाल उठ रहे हैं।पीड़ित सेल्समैन ने आरोप लगाया कि दबंगों ने न केवल उसकी पिटाई की और पैसे छीने, बल्कि अशोभनीय भाषा का प्रयोग करते हुए उसे अगवा करने की कोशिश भी की। उसका दावा है कि आरोपियों ने ब्लॉक प्रमुख की गाड़ी से आकर वारदात को अंजाम दिया, जिससे मामले में राजनीतिक प्रभाव की भी आशंका जताई जा रही है।इस संबंध में धीना थानाध्यक्ष भूपेन्द्र निषाद ने बताया कि पीड़ित की तहरीर प्राप्त होते ही मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान की प्रक्रिया चल रही है।घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश और सनसनी का माहौल है, वहीं लोग पूछ रहे हैं कि जब पुलिस चौकी के पास ही कानून तोड़ा जा सकता है, तो आम नागरिकों की सुरक्षा कितनी सुनिश्चित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button