Blog

चंदौली में दर्दनाक हादसा,क्लीनर की मौत,चालक केबिन में बुरी तरह फंसा,रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

चंदौली जिले में एक भीषण सड़क हादसे में क्लीनर की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल होकर केबिन में फंस गया।बताया जा रहा है कि एक अनियंत्रित टेलर तेज रफ्तार में चलती ट्रक में पीछे से जा घुसी, जिससे टेलर का अगला हिस्सा ट्रक में बुरी तरह फंस गया।हादसे में गंभीर रूप से घायल क्लीनर को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।चालक केबिन में बुरी तरह फंसा हुआ है। पुलिस और एनएचएआई विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कार्य में जुटी हुई है।हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई, जिससे नेशनल हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई।यह दर्दनाक हादसा सदर कोतवाली क्षेत्र के लीलापुर समीप नेशनल हाईवे पर हुआ। पुलिस ने वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराने का प्रयास शुरू कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button