Blog

चंदौली में देशी शराब की दुकान पर चोरों का धावा, 80 हजार नकदी व 75 पेटी शराब लेकर फरार

चंदौली जनपद में देर रात चोरों ने सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत जगदीशसराय स्थित देशी शराब की दुकान को निशाना बनाते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया। सर्दी का मौसम शुरू होते ही क्षेत्र में चोरी की घटनाओं का ग्राफ बढ़ता जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और 80 हजार रुपये नकद, 20 हजार रुपये के सिक्के, तथा 75 पेटी देशी शराब पर हाथ साफ कर दिया। यही नहीं, घटना को छिपाने के उद्देश्य से दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी उठा ले गए।सुबह जब दुकान खोली गई तो अनुज्ञापी गिरीश कुमार को चोरी की जानकारी हुई, जिसके बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोग काफी चिंतित हैं।सूचना पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि सेल्समैन से पूछताछ जारी है, और जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button