Blog

Chandauli News-सकलडीहा में पीडीए महिला सम्मान एवं कंबल वितरण कार्यक्रम संपन्न

चंदौली से खबर है जहां आज दिनांक 04 जनवरी को सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र में पीडीए महिला सम्मान समारोह एवं कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक प्रभू नारायण सिंह यादव मुख्य रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद बीरेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रभू नारायण सिंह यादव, सांसद बीरेंद्र सिंह एवं समाजवादी पार्टी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी की जिला अध्यक्ष रीता चिरई ने महिलाओं को सम्मानित किया और जरूरतमंद गरीब व असहाय लोगों के बीच कंबल वितरित किए। ठंड के मौसम को देखते हुए यह पहल लोगों के लिए राहत देने वाली रही।वक्ताओं ने महिलाओं के सम्मान, सामाजिक सहभागिता और समाज के कमजोर वर्गों की सहायता पर जोर दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को आत्मसम्मान देना तथा जरूरतमंदों को ठंड से बचाव हेतु सहायता प्रदान करना रहा। समारोह में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे और आयोजन की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button