Blog

चंदौली में पुलिस का सख़्त एक्शन,सड़कों पर चला वाहन चेकिंग अभियान


चंदौली जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख़्त रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सीओ सदर के नेतृत्व में एक बड़ी वाहन चेकिंग कार्रवाई की गई, जिससे सड़क पर हड़कंप मच गया।यह अभियान सदर थाना इंस्पेक्टर विजय बहादुर सिंह  के नेतृत्व में इलिया मोड़ पर चलाया गया, जहां दर्जनों वाहनों को रोककर गहन जांच की गई। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए गए एक दर्जन से अधिक वाहनों का मौके पर ही चालान किया गया।खास तौर पर ब्लैक फिल्म लगे लग्जरी वाहनों पर पुलिस की पैनी नजर रही। नियमों के खिलाफ लगी अवैध ब्लैक फिल्म को मौके पर ही उतरवाया गया। इस कार्रवाई में रसूखदार और जनप्रतिनिधियों के वाहन भी नहीं बच सके, सभी वाहनों से समान रूप से ब्लैक फिल्म हटवाई गई।पुलिस की इस सख़्ती के आगे किसी का प्रभाव या पहचान काम नहीं आई। हर वाहन चालक को नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई।इस दौरान सीओ सदर देवेंद्र कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख़्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस का उद्देश्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button