Blog

चंदौली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिवस सेवा कार्यों के साथ मनाया गया

चंदौली जनपद के लहलादपुर में स्थित मां जगदंबा शिक्षण संस्थान में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री, विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता, नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी सोच, और देश सेवा के प्रति उनके समर्पण भाव को याद किया गया।

कार्यक्रम के उपरांत, सेवा कार्यों के अंतर्गत स्थानीय अस्पताल में साफ-सफाई अभियान चलाया गया तथा मरीजों के बीच फल वितरण किया गया।इस सेवा कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्वी मंडल के मंडल अध्यक्ष संजय कुमार पाण्डेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष आशुतोष सिंह, हरेंद्र उपाध्याय जी, भाजपा शक्ति केंद्र संयोजक नन्हे सिंह , किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष, एवं मेरे सहयोगी के. जी. पाण्डेय  सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस को “सेवा पखवाड़ा” के रूप में मनाते हुए समाज सेवा को बढ़ावा देना था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button