Blog

चंदौली में ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान को गति,100 दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम हुआ शुरू

चंदौली जिले में ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के राष्ट्रीय संकल्प को वर्ष 2030 तक पूरा करने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर काम किया जाना है। केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए 100 दिवसीय गहन जागरूकता अभियान को सफल बनाने के लिए चंदौली जिला सक्रिय भूमिका में उतर आया है।ग्राम स्वराज्य समिति ने दोहराया संकल्प जिले में कार्यरत ग्राम स्वराज्य समिति ने सरकारी विभागों के साथ मिलकर अभियान को प्रभावी बनाने का संकल्प दोहराया है। यह घोषणा हाल ही में ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान के एक वर्ष पूरे होने के अवसर पर की गई। समिति लंबे समय से चंदौली में बाल विवाह रोकथाम की दिशा में कार्यरत है और अब अभियान को और तेज गति देने पर जोर दे रही है।नई दिल्ली से हुआ देशव्यापी अभियान का शुभारंभ
इस महत्वपूर्ण अभियान का शुभारंभ केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी द्वारा नई दिल्ली में किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना, जागरूकता बढ़ाना और उन कुप्रथाओं तथा अंधविश्वासों को समाप्त करना है जो बाल विवाह को बढ़ावा देते हैं।प्रधानमंत्री ने की प्रगति की सराहना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने हालिया संबोधन में बाल विवाह रोकथाम की दिशा में हो रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्पष्ट नीति और मजबूत जमीनी कार्यों के कारण भारत तेजी से बाल विवाह उन्मूलन की दिशा में आगे बढ़ रहा है।चंदौली प्रशासन व सामाजिक संस्थाओं की सक्रियता से उम्मीद है कि जिले में बाल विवाह रोकथाम को नई दिशा मिलेगी और वर्ष 2030 तक राष्ट्रीय लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button