चंदौली में तड़तड़ाई गोलियां,फायरिंग में बुजुर्ग घायल,जिला अस्पताल में इलाज जारी

चंदौली जिले के कंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत कम्हारियां गांव में अपराधियों के हौसले बुलंद नज़र आए। जमीनी विवाद को लेकर मंगलवार देर शाम बदमाशों ने बुजुर्ग शंभूनाथ सिंह पर पहले लाठी-डंडों से हमला किया, फिर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, करीब 10 की संख्या में आए हमलावर एक कार में सवार थे और रिवॉल्वर से कई राउंड फायर किए। गोली लगने से शंभूनाथ सिंह के हाथ और कोहनी में गंभीर चोटें आईं। उनका नाती भी हमले में घायल हो गया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।यह घटना स्थानीय प्रशासन और पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती मानी जा रही है, खासकर तब जब क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण की बात की जाती है।चंदौली पुलिस द्वारा जाँच एवं आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।