Chandauli News-छठ पर्व पर दर्दनाक हादसा:तालाब में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत,भाई ने बचाने की कोशिश में दिखाई बहादुरी

चंदौली से बड़ी खबर:आस्था और श्रद्धा के महापर्व छठ के मौके पर जनपद चंदौली में एक दर्दनाक हादसा हो गया। नहाने के दौरान तालाब में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार, मृतक सिद्धार्थ भारद्वाज, पुत्र संजय भारद्वाज, निवासी हरिचरना नईबाजार, थाना सकलडीहा, अपनी मां के साथ ननिहाल इक़बालपुर छठ पर्व में शामिल होने आया था।छठ पूजा के दौरान सिद्धार्थ तालाब में नहाते समय अचानक गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के लिए उसका बड़ा भाई साहिल भी पानी में कूद पड़ा।बचाव के प्रयास में दोनों भाई डूबने लगे, लेकिन ग्रामीणों ने समय रहते छोटे भाई को बाहर निकाल लिया।सिद्धार्थ को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, और छठ पर्व की खुशियां मातम में बदल गईं।घटना धीना थाना क्षेत्र के इक़बालपुर स्थित तालाब की बताई जा रही है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।



