चंदौली में मिशन शक्ति अभियान के तहत 11 होनहार छात्राएं सम्मानित,महिला सशक्तिकरण पर जोर

चंदौली:मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के अंतर्गत जनपद चंदौली की 11 कबड्डी खिलाड़ी छात्राओं को पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। ये छात्राएं CBSE नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन कर चुकी हैं।यह कार्यक्रम पुलिस लाइन स्थित नवीन सभागार में आयोजित किया गया, जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) दिगम्बर कुशवाहा और क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी भी मौजूद रहीं।महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए छात्राओं को पावरपॉइंट प्रजेंटेशन व लघु फिल्म के माध्यम से जागरूक किया गया।सेल्फ डिफेंस कार्यशाला आयोजित कर छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए।महिला संबंधित शिकायतों के निस्तारण हेतु मिशन शक्ति केंद्र और एंटी रोमियो स्क्वाड की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया।गुड टच-बैड टच, सोशल मीडिया सुरक्षा, और महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी साझा की गई।
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे द्वारा छात्रों को दिए गए दिशा-निर्देश:
1. पढ़ाई पर ध्यान दें – अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए मेहनत करें।
2. साइबर क्राइम से बचाव – सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करें।
3. सड़क सुरक्षा – यातायात नियमों का पालन करें।
4. नशे से दूरी – स्वास्थ्य और भविष्य के लिए नशे से बचें।
5. पुलिस को सहयोगी मानें – किसी भी परेशानी में निसंकोच पुलिस की मदद लें।
महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर:
सेवा नंबर
वीमेन पावर लाइन 1090
महिला हेल्पलाइन 181
पुलिस आपात सेवा 112
सीएम हेल्पलाइन 1076
स्वास्थ्य सेवा 102
एम्बुलेंस 108
साइबर हेल्पलाइन 1930
अपर पुलिस अधीक्षक दिगम्बर कुशवाहा ने जानकारी दी कि:सभी थानों में महिलाओं के लिए मिशन शक्ति केंद्र संचालित हैं, जहां महिला पुलिसकर्मी समयबद्ध रूप से शिकायतों का निस्तारण करती हैं।एंटी रोमियो स्क्वाड द्वारा सार्वजनिक स्थलों, स्कूलों, कॉलेजों और कोचिंग संस्थानों के आसपास शोहदों के खिलाफ कड़ी निगरानी और कार्यवाही की जाती है। कॉपवॉच ऐप के माध्यम से उनकी जानकारी दर्ज की जाती है ताकि दोहराव पर कठोर कार्रवाई की जा सके।
सकलडीहा CO स्नेहा तिवारी ने छात्राओं को किया जागरूक:पैंफलेट्स वितरित कर महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाएं, और आपातकालीन सेवाओं की जानकारी दी गई।
छात्राओं को बताया गया कि किसी भी स्थिति में अपने आत्मसम्मान से समझौता न करें और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें।