Blog

चंदौली:अलीनगर पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार

चंदौली- अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना अलीनगर पुलिस ने एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।गिरफ्तारी रेलवे क्रासिंग ग्राम रेवसा के पास की गई, जहां मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर आरोपी को पकड़ा गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अजय सोनकर उर्फ बनवारी सोनकर (उम्र 19 वर्ष), पुत्र प्रमोद सोनकर, निवासी तारापुर थाना अलीनगर, जनपद चंदौली के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपी के पास से एक देसी तमंचा (315 बोर) और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। इस संबंध में थाना अलीनगर पर मु.अ.सं. 413/2025, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम में शामिल:प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय,उप निरीक्षक अनिल कुमार यादव,उप निरीक्षक अनन्त कुमार भार्गव,कांस्टेबल प्रवेश सिंह,हेड कांस्टेबल महेन्द्र कुमार यादव,कांस्टेबल धीरेन्द्र कुमार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button