Blog

चन्दौली पुलिस के द्वारा “मिशन शक्ति” विशेष अभियान फेज–5.0 के तहत जनपद में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

चन्दौली — महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों द्वारा कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण हेतु “मिशन शक्ति” विशेष अभियान फेज–5.0 के अंतर्गत व्यापक स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।अभियान के तहत जनपद के सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों द्वारा बाजारों, कस्बों, ग्रामीण क्षेत्रों तथा अत्यधिक भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया। इस दौरान महिला सम्बन्धी समस्याओं के त्वरित निस्तारण, सहायता प्राप्त करने के तरीकों तथा पुलिस से निर्भीक होकर संपर्क करने के संबंध में जानकारी दी गई। महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ निरन्तर संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षित एवं सशक्त वातावरण प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है।जागरूकता कार्यक्रम के दौरान महिलाओं से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई, जिनमें प्रमुख रूप से मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेंटर, 181 महिला हेल्पलाइन, पति की मृत्यु उपरांत निराश्रित महिला योजना, प्रदेश में स्थापित महिला शरणालय, शक्ति सदन एवं सखी निवास योजनाएं शामिल रहीं।इसके साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को संरक्षण प्रदान करने वाले प्रमुख कानूनों के बारे में भी विस्तार से बताया गया, जिनमें घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005, कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम, 2013, दहेज निषेध अधिनियम, 1961 (संशोधित 1986) तथा गर्भधारण पूर्व एवं प्रसवपूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम, 1994 के प्रमुख प्रावधान शामिल हैं।इसके अतिरिक्त थाना स्तर पर नवस्थापित मिशन शक्ति केंद्र के कार्य, उद्देश्य एवं वहां उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं के संबंध में भी महिलाओं एवं बालिकाओं को जानकारी दी गई, ताकि वे आवश्यकता पड़ने पर इन सेवाओं का अधिकतम लाभ उठा सकें।जनपद पुलिस द्वारा “मिशन शक्ति” अभियान के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक, आत्मनिर्भर एवं सुरक्षित बनाने की दिशा में निरन्तर प्रयास जारी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button