Blog
चंदौली में सड़क हादसा,डंपर की चपेट में आने से युवक गंभीर,ट्रामा सेंटर रेफर

चंदौली। जनपद के चकिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकंदरपुर मोड़ पर एक सड़क हादसा हो गया। डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार 19 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान अनिकेत के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार अनिकेत बाइक से अपने घर लौट रहा था, तभी सिकंदरपुर मोड़ के पास अचानक डंपर की चपेट में आ गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद युवक की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और डंपर चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।



