Blog

चंदौली में 16 वर्षीय किशोर लापता,परिजनों में चिंता,पुलिस ने मामला किया दर्ज


खबर यूपी के जनपद चंदौली से है, जहां थाना कन्दवाँ क्षेत्र के ग्राम अदसड़ निवासी अरुण सिंह पुत्र स्व० परीम्बा सिंह का 16 वर्षीय बेटा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है।
जानकारी के अनुसार अरुण सिंह का बेटा परमहंस कुमार सिंह उर्फ सत्यम उर्फ गदालू, उम्र लगभग 16 वर्ष, दिनांक 06 जनवरी 2026 को सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच घर से निकला था, लेकिन अब तक वापस नहीं लौटा है।
लापता किशोर अपने साथ एक मोबाइल फोन भी लेकर गया था, जिसका नंबर 9369625063 बताया जा रहा है। परिजनों द्वारा रिश्तेदारी और आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिल सका।काफी प्रयासों के बाद परिजन दिनांक 08 जनवरी 2026 को थाना कन्दवाँ पहुंचे और मामले की तहरीर दी। पीड़ित पिता ने पुलिस से अपने बेटे की तलाश के लिए उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। कन्दवा पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button