Blog

चंदौली: रेलवे ट्रैक किनारे अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी

चंदौली जिले के सकलडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत भोजापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया। घने कोहरे के कारण शव की जानकारी सुबह देर से सामने आ सकी, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, सुबह ग्रामीण जब रेलवे ट्रैक के पास से गुजर रहे थे, तभी उनकी नजर ट्रैक किनारे पड़े शव पर पड़ी। शव की हालत बेहद खराब थी, जिससे आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत ट्रेन से गिरने या ट्रेन की चपेट में आने से हुई होगी। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना सकलडीहा थाना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की गई। प्रारंभिक जांच में मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शव के पास से कोई पहचान पत्र, मोबाइल या अन्य सामान नहीं मिला है, जिससे शिनाख्त में परेशानी हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button