Blog

चंदौली- लाठी-डंडों से हमला,एक परिवार के कई लोग घायल,दो को पुलिस ने भेजा जेल, मार-पीट का वीडियो हुआ वायरल

चंदौली जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दिग्घी गांव में बच्चों द्वारा पतंग लूटने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद गंभीर हिंसा में बदल गया। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने आपसी मीटिंग करने के बाद सुबह दूसरे पक्ष के घर पर धावा बोल दिया। हमलावरों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से निर्दयतापूर्वक पिटाई की, जिसमें एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग लहूलुहान हो गए।घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। सदर कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button