चंदौली में शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई,एक करोड़ 40 लाख की अवैध शराब बरामद,दो तस्कर गिरफ्तार

चंदौली:जिले में अवैध शराब तस्करी पर कड़ी निगरानी रखते हुए चंदौली पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। अलीनगर थाना पुलिस ने सिंघीताली पुल पर कार्रवाई करते हुए हरियाणा से बिहार भेजी जा रही अवैध शराब की बड़ी खेप को जब्त किया है।पुलिस ने एक ट्रक से 750 पेटी शराब बरामद की है, जिसे बेहद चालाकी से छिपाकर ले जाया जा रहा था। बरामद शराब की अनुमानित कीमत ₹1 करोड़ 40 लाख बताई जा रही है।अलीनगर पुलिस की यह कार्रवाई अंतरराज्यीय शराब तस्करी रैकेट के खिलाफ एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है और इस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।चंदौली पुलिस अधीक्षक ने टीम को इस उपलब्धि के लिए सराहा है और अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कदम जारी रखने की बात कही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम- प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय, उप निरीक्षक अनंत कुमार भार्गव, उप निरीक्षक अनिल यादव, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार यादव
स्वाट में शामिल- उप निरीक्षक आशीष मिश्रा, हेड कांस्टेबल अरविंद भारद्वाज,हेड कांस्टेबल आनंद सिंह, हेड कांस्टेबल रामानंद यादव, हेड कॉन्स्टेबल विजेंद्र कुमार सिंह, कांस्टेबल प्रेम प्रकाश यादव, हेड कांस्टेबल मंटू सिंह, कांस्टेबल अजीत कुमार सिंह कांस्टेबल संदीप कुमार शामिल रहे



