Blog

चंदौली सदर तहसील में वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र प्रताप सिंह को श्रद्धांजलि

चंदौली। सदर तहसील परिसर में शुक्रवार को वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र प्रताप सिंह के निधन पर शोकसभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा का आयोजन अधिवक्ता एवं डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार के पूर्व महामंत्री झनमेजय सिंह की देखरेख में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने भाग लिया।
गौरतलब है कि सुरेंद्र प्रताप सिंह का सोमवार को हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया था। उनके निधन की सूचना मिलते ही अधिवक्ता समाज में शोक की लहर दौड़ गई। तहसील परिसर में दिनभर शोक का माहौल रहा। अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।वक्ताओं ने कहा कि वे न केवल एक कुशल अधिवक्ता थे, बल्कि न्यायालय निर्माण आंदोलन में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही। न्यायालय भवन निर्माण की मांग को लेकर उन्होंने आमरण अनशन कर अधिवक्ताओं की आवाज बुलंद की थी। उनका असमय निधन अधिवक्ता समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया।इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार अध्यक्ष राजेश मिश्रा सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।

इस दौरान डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार अध्यक्ष राजेश मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष अनिल सिंह, संतोष सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह, सिविल बार पूर्व अध्यक्ष राकेश रत्न तिवारी, धनन्जय सिंह, उज्ज्वल सिंह, महामंत्री सुल्तान अहमद, शमशुद्दीन, शहाबुद्दीन, सदानन्द राय, भूपेंद्र सिंह, हिटलर सिंह, आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button