Blog

चंदौली:मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं पर फब्तियां कसने वाला युवक गिरफ्तार

चंदौली। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत जनपद चंदौली पुलिस लगातार महिला सुरक्षा को लेकर सक्रिय है। इसी क्रम में थाना सकलडीहा पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जो सार्वजनिक स्थल पर आने-जाने वाली महिलाओं व किशोरियों पर अश्लील गाने गाकर और फब्तियां कसकर अशोभनीय हरकतें कर रहा था।पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर (IPS) व क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के मार्गदर्शन में यह कार्यवाही की गई।चेकिंग के दौरान थाना सकलडीहा पुलिस टीम ने एक युवक को गिरफ्तार किया, जो दुर्गा मंदिर क्षेत्र में महिलाओं और लड़कियों के साथ अभद्रता कर रहा था।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान:नाम: सुजीत कुमार,पिता का नाम: स्व. प्यारेलाल राम निवासी: ग्राम हृदयपुर, थाना बलुआ, जनपद चंदौलीका निवासी है.अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 194/2025 धारा 296 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जनपद चंदौली पुलिस लगातार ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कर रही है जो महिलाओं की सुरक्षा और गरिमा से खिलवाड़ करते हैं।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:प्रभारी निरीक्षक:दिलीप श्रीवास्तव,वरिष्ठ उपनिरीक्षक: वरुणेन्द्र राय,हेड कांस्टेबल: सतीश यादव,कांस्टेबल: रोहित कुमार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button